फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Block Congress paid tribute to Nehru by offering flowers to his photo

Una News: ब्लॉक कांग्रेस ने नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Tue, 27 May 2025 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
Block Congress paid tribute to Nehru by offering flowers to his photo
अंब (ऊना)। ब्लाॅक कांग्रेस चिंतपूर्णी की ओर से मंगलवार को नंदपुर में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाॅक अध्यक्ष डाॅ. रविंद्र शर्मा की अगुवाई में पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डाॅ. रविंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके नेतृत्व में देश ने लोकतंत्र, विज्ञान, शिक्षा और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की। उनकी दूरदृष्टि और विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि माना है और जवाहरलाल नेहरू की सोच आज भी पार्टी की प्रेरणा है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य जीसी बडालिया, नंदपुर के प्रधान श्रवण कुमार बिट्टू, पूर्व प्रधान चुरुड़ू रघुदत्त, राजिंदर कुमार, देव राज, इंदु भूषण, गुरदेव सिंह भुल्लर, अतुल जोशी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed