फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Blast in furnace of a steel factory in Bela Bathdi, 8 workers got burn injuries

सरिया उद्योग में फर्निस भट्ठी में धमाका, आठ मजदूर झुलसे

Wed, 25 May 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Blast in furnace of a steel factory in Bela Bathdi, 8 workers got burn injuries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी के एक सरिया उद्योग में मंगलवार सुबह फर्निस भट्ठी (लोहे को पिघलाकर आकार देने वाली यूनिट) में धमाका होने से आठ मजदूर चपेट में आ गए। झुलसे कामगारों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में एक महिला मजदूर भी शामिल है। एक कामगार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार लगभग सुबह 11:30 बजे मजदूर फर्निस भट्टी में पिघलाने के लिए लोहा डालने का काम कर रहे थे। इस बीच अचानक फर्निस भट्टी में धमाका हो गया। धमाके साथ मौके पर काम कर रहे मजदूरों पर भट्ठी से निकले गर्म तरल इस्पात के छींटे गिरे और वह झुलस गए।
विज्ञापन

उद्योग के मालिक सुनाल सिंगला के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और झुलसे हुए कामगारों नजदीकी निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, सूचना मिलने पर टाहलीवाल पुलिस ने भी घटनास्थल का दौरा किया और हादसे को लेकर अन्य कामगारों से पूछताछ की। बता दें कि इसी तरह का एक हादसा सितंबर 2021 में इसी उद्योग में पेश आ चुका है। हादसे में आठ मजदूर झुलस गए थे और उपचार के दौरान दो कामगारों की मौत भी हो गई थी। उधर, इस संबंध में एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

बाहरी राज्यों के हैं कामगार
हादसे में घायल हुए अधिकांश कामगार बाहरी राज्यों से हैं। घायलों की पहचान गुलाबो देवी पत्नी सत्यनारायण राम निवासी गांव दरभंगा अंचल जिला दरभंगा बिहार, मंटू महतो पुत्र बराबिल महतो गांव बास के टाल बिंदरोली खुसरूपुर पटना बिहार, सोनू राजा पुत्र भगवान मंडल वार्ड नंबर 6 बहादरपुर तहसील खगड़िया जिला गोमती बिहार, श्री चंद पुत्र बलधारी गांव संधवाली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, संजीव राय पुत्र बलिंदर राय निवासी राधोपुर पूर्वी वैशाली बिहार, अमित कुमार पुत्र इंद्रेश कुमार निवासी ग्राम अतरौली डाकघर वसीला कानवी जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश, गुरचरण सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी मैथल डाकघर मितियां तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश, इंद्रजीत सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी अंदरोली वसीला उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed