{"_id":"629ce05fe4bbdb4f676b0be0","slug":"blackout-in-amb-s-thadaa-village-for-8-hours-una-news-sml4111804179","type":"story","status":"publish","title_hn":"थड़ा के कुछ हिस्सों में आठ घटें बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थड़ा के कुछ हिस्सों में आठ घटें बिजली गुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल अंब के तहत थड़ा गांव कुछ हिस्सों में शनिवार रात बिजली गुल रही। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में रात करीब 11 बजे से सुबह सात बजे बिजली गुल रही। विद्युत विभाग ने रविवार सुबह विद्युत आपूर्ति को बहाल किया।
जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत थड़ा गांव में शनिवार देर रात भी क्षेत्र के करीब तीन दर्जन से अधिक घरों में रात 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। देर रात का समय होने के चलते विद्युत बोर्ड की तरफ से भी कोई कर्मचारी समस्या के निदान के लिए नहीं पहुंचा। लोगों को गर्मी में रात काटने पर मजबूर होना पड़ा।
बता दें कि उक्त क्षेत्र में आए दिन ट्रांसफार्मर में किसी न दिक्कत के चलते विद्युत आपूर्ति कई बार प्रभावित हो चुकी है। इस संबंध में विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मंगल राम ने बताया थड़ा गांव में बिजली गुल होने की सूचना रविवार को मिली। रविवार सुबह कर्मचारी को भेज आपूर्ति बहाल की गई। कहा क्षेत्र के लिए नया ट्रांसफार्मर न मिलने के कारण विद्युत आपूृर्ति में दिक्कत बनी हुई है।