फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Black day celebrated in Gagret, tribute paid to the martyrs

Una News: गगरेट में मनाया काला दिवस, बलिदानियों की दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Feb 2026 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Black day celebrated in Gagret, tribute paid to the martyrs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घनारी (ऊना)। गगरेट क्षेत्र में शनिवार को पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में काला दिवस मनाया गया। गगरेट के प्रसिद्ध सामाजिक संगठन शहीद भगत सिंह क्लब के सदस्यों ने अमर शहीदों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब सदस्यों ने चंद्रशेखर आजाद स्मारक गगरेट में एकत्रित होकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इसके बाद पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में देश के 40 वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। पुलवामा हमला केवल एक घटना नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती था, जिसका भारत ने मजबूती और साहस के साथ जवाब दिया। यह दिन हमें उन बहादुर सैनिकों की याद दिलाता है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को कभी नहीं भूलेंगी। इस मौके पर क्लब के उपप्रधान राजिंदर बंसल, आकाश कुमार, समाजसेवी अशोक वैद, सतीश बिट्टू, अमृतपाल सिंह, लखवीर बंसल सहित अन्य सदस्यों ने नम आंखों से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed