फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP's double standards towards Ram exposed: Sahod

भाजपा का राम के प्रति दोहरा चरित्र हुआ जग जाहिर: सहोड़

Wed, 17 Apr 2024 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP's double standards towards Ram exposed: Sahod
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। 17 अप्रैल को हिंदुओं के पवित्र त्योहार रामनवमी पर केंद्र की मोदी सरकार ने छुट्टी रद करके अपना दोहरा चरित्र जगजाहिर कर दिया है। ऊना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि बुधवार को रामनवमी का पवित्र पर्व है। देश दुनिया में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार जो राम-राम रटकर राम भक्त होने की दुहाई तो देती है, लेकिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर छुट्टी नहीं करती।

बुधवार को केंद्र सरकार के सभी संस्थान खुले रहेंगे, क्योंकि केंद्र सरकार की ओर से रामनवमी पर छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर छुट्टी रद्द करके केंद्र की भाजपा सरकार क्या संदेश देना चाहती है। कहा कि जब राज्य सरकारें इस पर्व को मनाने के लिए अवकाश घोषित कर सकती हैं, तो केंद्र सरकार जो कि राम नाम की बहुत बड़ी पेरोकार है, केंद्रीय संस्थानों में छुट्टी न करके मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से भी छल कर रही है। ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने भी मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे भाजपा का चरित्र और चेहरा साफ हो गया है। शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर मनाए जाने वाले राम नवमी पर्व केंद्र सरकार ने छुट्टी रद्द करके देश भर के राम भक्तों की भावनाओं को आहत किया है।
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed