फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP's attack against the government on 10th

Una News: सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल 10 को

Tue, 07 Apr 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP's attack against the government on 10th
ऊना। हिमाचल प्रदेश में सियासी माहौल एक बार फिर गर्माने जा रहा है। भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 10 अप्रैल को जिला मुख्यालय ऊना में बड़ा प्रदर्शन करने का एलान किया है। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से उपायुक्त (डीसी) कार्यालय तक रैली निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सरकार पर लगातार जनता पर आर्थिक बोझ डालने और टैक्स के नाम पर शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के फैसलों से आम लोगों, व्यापारियों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ा है। इस प्रदर्शन को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed