{"_id":"6a8352e5ffc35c768a02b2b0","slug":"bjp-yuva-morcha-took-to-the-streets-with-cow-dung-on-a-handcart-una-news-c-93-1-una1017-202616-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रेहड़ी पर गोबर लेकर सड़कों पर उतरा भाजपा युवा मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रेहड़ी पर गोबर लेकर सड़कों पर उतरा भाजपा युवा मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
ऊना फटाफट
ऊना में प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों और गारंटियों को पूरा न
- फोटो : सांकेतिक
Link Copied
ऊना। कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों को लेकर सोमवार को ऊना शहर में भाजपा युवा मोर्चा का विरोध अनोखे अंदाज में नजर आया। भाजयुमो कार्यकर्ता रेहड़ी पर गोबर रखकर सड़कों पर उतरे और एमसी पार्क से आईएसबीटी तक रोष रैली निकालते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजत राणा ने की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को सरकार बनने के बाद भुला दिया गया है। रजत राणा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने की गारंटी दी थी। सत्ता संभालने के साढ़े तीन साल बाद भी युवाओं को अपेक्षित संख्या में नियमित रोजगार नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवा आज भी सरकार की घोषणाओं के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। भाजयुमो ने कांग्रेस की गोबर खरीद गारंटी को प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा बनाया। राणा ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदने का वादा किया था लेकिन अभी तक इस गारंटी को प्रदेशभर में प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया गया। इसी के विरोध में कार्यकर्ता रेहड़ी पर गोबर रखकर शहर की सड़कों पर निकले। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा कर सरकार बनाई थी। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह चुनाव के दौरान किए गए वादों को धरातल पर उतारे। भाजयुमो नेताओं ने सरकार से दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीद शुरू करने और युवाओं को रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।