फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP will organize Tiranga Yatra in honour of Indian Army

Una News: भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा

Tue, 20 May 2025 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
BJP will organize Tiranga Yatra in honour of Indian Army
भाजपा जिला ऊना ने जारी किया यात्रा का शेड्यूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा की ओर से भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा हरोली विधानसभा क्षेत्र के टाहलीवाल बाजार में 21 मई को आयोजित की जा रही है। हरोली बीत की मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उधर, ऊना विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा 22 मई को सुबह 9:30 बजे जिला मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से शुरू की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के ऊना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कौशल और बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और श्री नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के सम्मान में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस से तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बंगाणा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ में बताया कि मंडल की तिरंगा यात्रा 21 मई की सुबह बंगाणा बाजार में आयोजित की जाएगी। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के डेरा बाबा रुद्रानंद के मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि उनके मंडल की तिरंगा यात्रा 23 मई को झलेड़ा में आयोजित की जाएगी। इसमें भी त्रिलोक जम्वाल मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed