फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP thinks the trainee period is a joke and Agniveer is a golden future: Kuldeep

भाजपा को ट्रेनी पीरियड लग रहा खिलवाड़ और अग्निवीर सुनहरी भविष्य : कुलदीप

Thu, 24 Jul 2025 07:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
BJP thinks the trainee period is a joke and Agniveer is a golden future: Kuldeep
ट्रेनी पीरियड पर भाजपा की आलोचना पर कुलदीप कुमार का तंज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने सरकारी नौकरी में विशेष वर्गों के लिए निर्धारित दो वर्ष के ट्रेनी पीरियड को लेकर भाजपा नेताओं की आलोचना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को राज्य सरकार का ट्रेनी पीरियड युवाओं के साथ अन्याय नजर आ रहा है, जबकि केंद्र की अग्निवीर योजना उन्हें युवाओं का सुनहरा भविष्य दिखती है।कुलदीप कुमार ने कहा कि यदि भाजपा नेताओं को वाकई युवाओं की चिंता है, तो उन्हें केंद्र की अग्निवीर योजना का पहले विरोध करना चाहिए, जो देश की सेना को कमजोर करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता केवल सस्ती राजनीति चमकाने के लिए अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में कुलदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सत्ता के लालच में नहीं, बल्कि प्रदेश में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह डर सता रहा है कि सुक्खू की ओर से खींची गई नीतियों की लकीरें भविष्य में मिटाना मुश्किल होगा। कुलदीप कुमार ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि हर साल 10 लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली केंद्र सरकार अब तक अपना वादा क्यों नहीं निभा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed