फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP started active membership campaign

Una News: भाजपा ने शुरू किया सक्रिय सदस्यता अभियान

Mon, 21 Oct 2024 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 21 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
BJP started active membership campaign
ऊना। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ रविवार को पार्टी कार्यालय दीप कमल में ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक ने सबसे पहले सदर मंडल में पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में अपना नाम दर्ज करवाया।
विज्ञापन

इसके बाद कई अन्य सदस्यों ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता हासिल की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पार्टी के प्राथमिक सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन तरीके से काम किया है, जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में सामने आई है। कहा कि पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान 5 नवंबर तक चलेगा। इस बैठक में विशेष रूप से जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, मंडल महामंत्री अशोक धीमान, सागर दत्त भारद्वाज, विजय शर्मा ,चंदन कालिया, जनक राज खजांची , विवेक भारद्वाज, कैप्टन चरण दास, खामोश जेतिक, उमंग ठाकुर, वरुण मेहन, विक्की सैणी, अनीश ठाकुर व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed