{"_id":"63a7431b8776203671228fcd","slug":"bjp-s-protest-in-haroli-on-office-denotification-una-news-sml4317783193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कार्यालय डी नोटिफाई करने पर हरोली भाजपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कार्यालय डी नोटिफाई करने पर हरोली भाजपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। हरोली भाजपा ने कांग्रेस सरकार की ओर से कार्यालय डिनोटिफाई करने का विरोध किया है। शनिवार को हरोली मिनी सचिवालय के बाहर कांग्रेस सरकार की ओर संस्थाओं व कार्यालयों को डिनोटिफाई करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर सरकार को एसडीएम हरोली के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा।
भाजपा प्रवक्ता प्रो राम कुमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हरोली विस क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश सैकड़ों संस्थानों व कार्यालयों को बंद किया गया है। जबकि ये संस्थान जनता के आग्रह पर पूर्व जयराम सरकार ने स्थपित किए थे और इन संस्थानों में क्षेत्र की जनता लाभ भी ले रही थी। कांग्रेस सरकार तानाशाही रवैये अपनाए हुए हैं। यह जनता के हित में नहीं है।
कांग्रेस सरकार के इस रवैये से जनता को परेशानी होगी। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि हरोली विधानसभा में बिजली के कार्यों को करवाने के लिए गगरेट जाना पड़ता था, परंतु पूर्व जयराम सरकार ने हरोली को अलग से विद्युत मंडल देकर जनता के लिए तोहफा दिया था। बालीवाल में भी पीएचसी खोली गई थी। टाहलीवाल और बढ़ेड़ा में पशु अस्पताल खोले गए थे। अन्य कई संस्थान जनता के सुविधा के लिए खोले गए थे, लेकिन सरकार ने बंद कर दिए।
विज्ञापन
भाजपा ने सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द इन संस्थानों को शुरू किया जाए अन्यथा इनके विरोध में जन आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री अर्जुन सिंह, मंडलाध्यक्ष गुलविंद्र गोल्डी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलविंदर, कमल सैनी, अजय जोशी, लखबीर लक्खी, पवन बीटन, सतीश कुमार, रजत राणा व अन्य मौजूद रहे।