{"_id":"68062e2e224ce59e290235e4","slug":"bjp-national-presidents-visit-causes-pain-in-the-stomachs-of-congress-leaders-satti-una-news-c-93-1-una1002-151798-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस नेताओं के पेट में होती है दर्द : सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस नेताओं के पेट में होती है दर्द : सत्ती
Tue, 22 Apr 2025 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि जब-जब प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दौरा करते हैं, तब-तब कांग्रेस के सभी नेताओं के पेट में दर्द होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो भी कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाए हैं वे तथ्य के साथ हैं और हम कांग्रेस के लगाए सारे आरोपों को खारिज करते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार व्हाट्सएप पर चल रही है। नेशनल हेराल्ड जैसे अखबार, जो छपते ही नहीं, उन पर करोड़ों के विज्ञापन दे दिए गए और बेशर्मी से कहा जा रहा कि यह मेरा पेपर है, मैं तो दूंगा। कहा कि सुक्खू सरकार ने कुप्रबंधन के इतने बड़े उदाहरण स्थापित किए हैं।
कांग्रेस सरकारों में यह सबसे भ्रष्ट सरकार है, जिसने कुप्रबंधन की हर सीमा पार कर दी है। सत्ती ने कहा कि पहली बार जब नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बने थे। तब उन्होंने हिमाचल प्रदेश को मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए 100 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत करवाई थी। इसमें 25 करोड़ रुपये रिलीज भी किए गए, लेकिन यह देश की एकमात्र राज्य सरकार है जिसने यह कहते हुए पैसा लौटाया कि हमसे यह नहीं बन पाएगा।