फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP leaders remained limited to only announcements for 30 years: Vivek

भाजपा नेता 30 साल तक केवल घोषणाओं तक सीमित रहे : विवेक

Tue, 07 Jan 2025 09:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Jan 2025 09:03 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders remained limited to only announcements for 30 years: Vivek
प्रेसवार्ता करते विधायक विवेक शर्मा। -संवाद
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के पूर्व भाजपा विधायक 30 वर्षों तक केवल घोषणाओं तक सीमित रहे। 30 वर्ष तक सत्ता सुख भोगने वाले भाजपा नेता बताएं कि उनके राज में कुटलैहड़ में उद्योग के साथ ही पेयजल की क्या व्यवस्था की गई। बंगाणा अस्पताल में वर्षों तक अल्ट्रासाउंड मशीन क्यों नहीं लगी। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता पर पलटवार करते हुए प्रेसवार्ता के दौरान यह बातें कहीं।
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि छह माह के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विभिन्न योजनाएं और परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना और स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। उन्होंने कहा कि हमने अपने छह माह के कार्यकाल में अपनी ऐच्छिक निधि से कुटलैहड़ की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 97,52,630 रुपये की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 300 कनाल भूमि जोगी पंगा के साथ विभाग के नाम हो चुकी है। विवेक शर्मा ने कहा कि अंदरौली में पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए 12 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। कुटलैहड़ ने इंडोर स्टेडियम के साथ ही राजीव गांधी बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंगाणा में नए बस अड्डे के लिए किया जा रहा भूमि का चयन
विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में नए बस अड्डे के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि के शीघ्र चयन पर जोर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों की परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी। साथ ही, बंगाणा में सब-जज कोर्ट के निर्माण हेतु भूमि चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की बात कही, ताकि न्यायिक सेवाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed