फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP is not a well-wisher of disaster victims: Seema Sharma

भाजपा आपदा पीड़ितों की हितैषी नहीं : सीमा शर्मा

Sun, 27 Jul 2025 04:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Jul 2025 04:43 AM IST
विज्ञापन
BJP is not a well-wisher of disaster victims: Seema Sharma
कहा, भाजपा करती है राजनीति, बच्चों की सुरक्षा की भी फिक्र नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आपदा में भी भाजपा अवसर ढूंढ रही है। आपदा पीड़ितों से मिलने के लिए सरकार के प्रतिनिधि घर द्वार तक पहुंच रहे हैं, लेकिन यह भाजपा नेताओं को रास नहीं आ रहा है। यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहीं।
उन्होंने कहा कि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत जिस प्रकार बागवानी मंत्री जगत राम नेगी का घेराव कर उदंड व्यवहार किया गया। उससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा नेता आपदा पीड़ितों के हितैषी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार फील्ड में रहकर आपदा पीड़ितों के दुख में शामिल होकर उन्हें सुविधाएं मुहिया करने में कृत संकल्प है। लेकिन भाजपा नेता सरकार के कार्यों में बाधा डालने के लिए ऐसे कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थुनाग स्थित राजकीय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय शिफ्ट करने के पीछे छात्रों की सुरक्षा का मामला है। उन्होंने कहा कि बार-बार आपदा आने से छात्रों को भाग कर जान बचानी पड़ी है। इससे छात्रों के परिजन भी चिंतित हैं। इसे देखते हुए सरकार ने उपरोक्त महाविद्यालय को शिफ्ट करने के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाने का मन बनाया है ताकि छात्रों की सुरक्षा हो सके। भाजपा नेता इतने असंवेदनशील हो चुके हैं कि उन्हें हर बात में राजनीति नजर आती है बच्चों की सुरक्षा का उन्हें कोई भी फिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश में गलत परंपरा डालकर देवभूमि को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं जो कि बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ऊना जिले में चल रही क्रशर इंडस्ट्री को खनन माफिया के साथ जोड़कर विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में अवैध खनन माफिया में भाजपा के लोग ही संलिप्त रहे जिस कारण केंद्र से भी जांच कमेटियां ऊना आकर बैठी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed