फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP is collecting feedback in the conference of front and cell.

Una News: भाजपा मोर्चे और प्रकोष्ठ के सम्मेलन में जुटा रही फीडबैक

Sat, 13 Apr 2024 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP is collecting feedback in the conference of front and cell.
भाजपा कार्यलय ऊना में बैठक के दौरान मंच पर उपस्​थित भाजपा पदा​धिकारी।संवाद
पार्टी कार्यालय ऊना में बूथ पालकों ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ग्रास रूट लेवल पर चुनावी तैयारी को कार्यक्रम लगातार चलाए हुए हैं। इसी शृंखला में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के ऊना जिला मुख्यालय कार्यालय दीप कमल में सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ पालकों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित हुए।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भी बैठक में शिरकत की। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर अनेकों गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। पार्टी द्वारा प्रत्येक मोर्चे और प्रकोष्ठ के सम्मेलन आयोजित करने के अतिरिक्त संगठन के ओहदेदारों की भी बैठकें आयोजित करके फीडबैक हासिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के बूथ पालकों की बैठक आयोजित हुई है, जिसमें बूथ स्तर से विभिन्न कार्यक्रमों की फीडबैक हासिल करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए उपयोगी टिप्स भी प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के विकास के साथ-साथ देशवासियों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम पत्र व्यक्ति तक सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इन्हीं योजनाओं के आधार पर भाजपा चुनाव में जा रही है। हर बूथ पालक अपने बूथ पर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करवाएं। बैठक में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सहप्रभारी एवं प्रदेश भाजपा सचिव सुमित शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा कार्यलय ऊना में बैठक के दौरान मंच पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारी।संवाद

भाजपा कार्यलय ऊना में बैठक के दौरान मंच पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारी।संवाद

भाजपा कार्यलय ऊना में बैठक के दौरान मंच पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारी।संवाद

भाजपा कार्यलय ऊना में बैठक के दौरान मंच पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed