ऊना/चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी स्थित पुराना बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस के नेता अधीर रंजन का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अधीर रंजन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
मीडिया प्रभारी संजीव रत्न ने कहा कि कांग्रेसी नेता अपनी पार्टी की दयनीय हालत देखकर मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। कांग्रेसियों से अनुरानग ठाकुर की लोकप्रियता बर्दाश्त नहीं हो रही है। इस अवसर पर नीतीश खन्ना, निरंजन कालिया, नीतीश कुमार, कन्नू समनोल व अन्य मौजूद रहे। वहीं, जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानिया ने लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता व कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि प्रदेश की जनता अपने बेटे का अपमान नहीं सहेगा। राजनीति में मनभेद विरोध शब्दों का तीखापन बोला जाता है, लेकिन इस प्रकार से किसी 4 बार चुने हुए सांसद के प्रति अपमान की भाषा का प्रयोग करना कदापि सही नहीं है। कहा कि अधीर रंजन चौधरी को फौरन इस बयान को वापस लेकर लाखों हिमाचलवासियों से माफी मांगनी चाहिए।