पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और चैतन्य शर्मा ने जनजागरण अभियान में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी बचत उत्सव के तहत भाजपा ने दौलतपुर चौक मंडल में वीरवार को विशेष जनजागरण अभियान आयोजित किया। इस दौरान व्यापारियों और उपभोक्ताओं से मिलकर केंद्र सरकार की जनहित नीतियों और जीएसटी सुधारों की जानकारी दी गई। व्यापार मंडल प्रधान राजीव राजू ने कहा कि यह सुधार महंगाई कम करने और अर्थव्यवस्था मजबूत करने में मदद करेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, प्रदेश आईटी संयोजक अनिल डढवाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों की सराहना की, जबकि चैतन्य शर्मा ने इसे छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए राहत का ऐतिहासिक कदम बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली, पर्चा वितरण और संवाद के माध्यम से जनता को योजनाओं की जानकारी दी।