फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bill not given for 3 months, threat of disconnection here

Una News: तीन महीने से 20 हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिले बिजली बिल

Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bill not given for 3 months, threat of disconnection here
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारी (ऊना)। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के सब डिविजन बसाल के उपभोक्ताओं को लगभग तीन माह से बिजली के बिल नहीं मिले। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। इसी के साथ 125 यूनिट मुफ्त मिलने का भी लाभ बिल न मिलने से नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने जल्द बिजली बिल जारी करने की मांग उठाई है।
तीन माह का इकट्ठा बिजली बिल भुगतान करना उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। अप्रैल 2022 में खुले बसाल सब डिविजन के तहत लगभग 20,000 उपभोक्ता आते हैं। एक साथ तीन माह का बिजली बिल आने से ग्रामीण बजट बिगड़ने की आशंका जता रहे हैं। बसाल सब डिविजन के उपभोक्ता सुरेश कुमार, कमलेश कुमारी, महेश चंद, राजकुमार, अश्विनी कुमार, गणेश कुमार का कहना है कि एक तरफ बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं को बिजली बिल न भरने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दे रहा है। दूसरी तरफ बसाल सब डिविजन के तहत तीन माह से बिजली बिल ही नहीं मिल पाए हैं। कहा कि बिल 30 दिनों के भीतर ही जारी होने चाहिए ताकि 125 यूनिट निशुल्क बिजली का उन्हें फायदा मिलता रहे हैं।
विज्ञापन

बसाल सब डिवीजन एसडीओ बृजमोहन ने बताया कि बसाल सब डिविजन नया खुले होने पर स्टाफ के 18 पदों में से केवल पांच पद ही भरे हैं। जबकि 13 पद अभी भी रिक्त हैं। नया सबडिवीजन बनने से नए अकाउंट पर पुराने कार्यालय से डाटा ट्रांसफर करने में देर लगी, जिससे तीन माह से बिल जारी नहीं किए गए। कहा कि अब काम नियंत्रण में है। प्रयास रहेगा कि इस महीने बिलिंग शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed