{"_id":"677bdb1d722d03023905f68b","slug":"bilaspur-won-the-cricket-league-match-by-defeating-chamba-una-news-c-93-1-ssml1046-142830-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चंबा को हराकर बिलासपुर ने जीता क्रिकेट लीग का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चंबा को हराकर बिलासपुर ने जीता क्रिकेट लीग का मुकाबला
Tue, 07 Jan 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
ऊना। इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में सोमवार को अंडर-14 जिला अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मुकाबला बिलासपुर और चंबा के बीच खेला गया। पहली पारी में बिलासपुर ने 58.1 ओवर में दस विकेट पर 143 रन बनाए। अखिल धीमान ने अपनी टीम के लिए 60 और प्रिंस ठाकुर ने 23 रन का योगदान दिया।
चंबा की टीम की ओर से रघुवर अग्निहोत्री ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबा की टीम दूसरी पारी में 10 विकेट पर मात्र 141 रन ही बना सकी। बिलासपुर की टीम की ओर से मंयक शर्मा ने छह और प्रिंस ठाकुर ने दो विकेट हासिल किए। दोनों पारियों में ज्यादा रन बनाने पर बिलासपुर ने मुकाबला जीत लिया।