फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike stolen from Galua Chowk in the city

Una News: शहर के गलुआ चौक से बाइक चोरी

Sat, 24 May 2025 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Bike stolen from Galua Chowk in the city
ऊना। शहर के गलुआ चौक में दिनदहाड़े सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक के मालिक ने कई जगह अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कुछ हाथ न लगने की स्थिति में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार राम सिंह निवासी वार्ड-9 बैहली मोहल्ला ऊना ने शिकायत में पुलिस को बताया कि बीती 18 मई को उसने बाइक गलुआ चौक में स्थित अपनी रेहड़ी फड़ी के पास खड़ी की। सुबह करीब 11:30 बजे चाबी सहित उसकी बाइक चोरी हो गई। उसने अपने स्तर पर सभी संदिग्ध स्थानों पर तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। शुक्रवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया गया है। संवाद
विज्ञापन


-----
4.88 ग्राम हेरोइन के साथ दो काबू

ऊना। जिला घालूवाल पुल के समीप शुक्रवार रात को सीआईए की अगुवाई में हुई कार्रवाई में दो युवकों को 4.88 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दीपक कुमार (25) निवासी गांव गुहड मजबाड डाकघर अप्पर भांबला तहसील बलदवाड़ व सुनील कुमार (26) निवासी गांव व डाकघर पोंटा तहसील सरकाघाट जिला मंडी के तौर पर हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात के समय सीआईए ऊना की टीम गांव बसाल में स्थित घालूवाल पुल ख्वाजा मंदिर के नजदीक मौजूद थी। यातायात जांच के दौरान आरोपी युवक दीपक कुमार और सुनील कुमार एक बाइक पर सवार होकर होशियारपुर से ऊना की तरफ आ रहे थे। उनकी तलाशी लेने पर 4.88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी कहां से नशे की खेप लेकर आए और कहां जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---

दड़ा सट्टा मामले में एक काबू

ऊना। सिटी पुलिस चौकी की टीम ने ऊना हमीरपुर सड़क मार्ग पर शुक्रवार शाम को दड़ा सट्टा के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस चौकी की टीम ने शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान ऊना-हमीरपुर सड़क मार्ग पर आरोपी रजिंद्र कुमार निवासी वार्ड-11 मोहल्ला घुमारा तहसील व जिला ऊना की तलाशी ली गई। आरोपी के पास 1240 रुपये के करंसी नोट व पर्ची दड़ा सट्टा बरामद किए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद


----

531 वाहनों के किए चालान

ऊना। जिला पुलिस ने शुक्रवार को यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर विभिन्न स्थानों पर 531 वाहनों के चालान किए। जिनमें से 136 चालानों का मौका पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 109400 रुपये प्राप्त किए। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर नौ व्यक्तियों के चालान करके जुर्माने के रूप में 1000 रुपये प्राप्त किए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed