फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike riders snatch gold earrings from woman's ears

Una News: बाइक सवारों ने महिला के कान से छीनी सोने की बाली

Fri, 28 Nov 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Bike riders snatch gold earrings from woman's ears
नंगल (ऊना)। इंदिरा नगर में शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक महिला के कान से सोने की बाली झपट ली और भाग गए। घटना की शिकायत नंगल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जांच में शामिल कर लिया है ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके। पीड़ित महिला इकबाल कौर ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ सैर कर घर लौट रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसका पीछा किया और अचानक उसके कान से सोने की बाली (जो लगभग तीन ग्राम वजन की थी) झपट कर भाग गए।नंगल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच तेज कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का जल्द पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed