फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike collides with a trolley parked on the roadside, rider dies

Una News: सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, सवार की मौत

Sun, 09 Nov 2025 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with a trolley parked on the roadside, rider dies
ईसपुर में हादसा, प्रवासियों की लड़ाई छुड़ाने के लिए चालक ने सड़क किनारे खड़ी की थी ट्रैक्टर-ट्राली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत आने वाले गांव ईसपुर में सड़क किनारे खड़ी एक ट्राली से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात को हुआ। मृतक की पहचान रोहित कुमार (पुत्र जगतार सिंह), निवासी वार्ड नंबर 10, मकरैड टांडा, तहसील बंगाणा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना से संबंधित तथ्य जुटाए। रविंद्र पाल पुत्र वंता राम निवासी ईसपुर, तहसील हरोली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार रात ईसपुर में प्रवासी समुदाय के कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे, जिसके चलते वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली आई, जिसे चालक ने सड़क किनारे खड़ा कर दिया और फिर वह झगड़ा छुड़ाने में लग गया।उसी समय एक तेज रफ्तार बाइक वहां पहुंची और सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई। टक्कर में बाइक सवार रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविंद्र पाल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed