{"_id":"61abb304f6c1ba43c66f94b6","slug":"bike-collided-with-pillar-in-pandoga-panjawar-s-youth-dies-una-news-sml392380722","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडोगा में खंभे से टकराई बाइक, पंजावर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोगा में खंभे से टकराई बाइक, पंजावर के युवक की मौत
विज्ञापन
पंडोगा में सड़क किनारे गड्ढे में बाइक समेत गिरा चालक। -संवाद
- फोटो : Una
पंजावर (ऊना)। पंडोगा गांव में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नौकरी करता था। परिजनों को उसकी मौत की सूचना शनिवार सुबह मिली।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर लौटते समय पंडोगा में युवक की बाइक केबल तार के खंभे से टकरा गई और सड़क किनारे करीब तीन चार मीटर गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद वह सारी रात गड्ढे में ही पड़ा रहा जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह सैर कर रहे गांव के लोगों की नजर गड्ढे में गिरे शव और मोटरसाइकिल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस और मृतक के पास मिले कागजातों से जानकारी जुटाकर उसके परिजनों को सूचित किया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हादसा किसी आवारा पशु के सामने आ जाने या किसी अन्य वाहन की वजह से हुआ है। मृतक युवक की पहचान पंजावर गांव के वार्ड-5 में रहने वाले अमित मनकोटिया पुत्र नरेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।