{"_id":"661d8a9ff7795184700e6ba2","slug":"bid-farewell-to-vikas-bagga-with-tearful-eyes-una-news-c-93-1-ssml1047-122065-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विकास बग्गा को नम आंखों से दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विकास बग्गा को नम आंखों से दी विदाई
Tue, 16 Apr 2024 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार तक बंद रहे नंगल के समस्त बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। शनिवार देर शाम अज्ञात लोगों की गोली लगने से मारे गए विश्व हिंदू परिषद नंगल इकाई के अध्यक्ष एवं भाजपा आईटी सेल के प्रभारी विकास बग्गा का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। मृतक विकास बग्गा का कोई बेटा न होने के चलते उनके भतीजे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इस मौके पर शहीद विकास बग्गा अमर रहे के नारे भी लगे। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस भी मुस्तैद रही। प्रशासन की ओर से एडीसी रूपनगर पूजा स्याल, एसडीएम नंगल अमनजोत कौर, तहसीलदार संदीप कुमार, डीएसपी मनजीत सिंह, नंगल नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह, नंगल नगर काउंसिल चेयरमैन संजय साहनी, नंगल नगर काउंसिल के पूर्व चेयरमैन राजेश चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा, सिमरन जीत सिंह चंदुमाजरा, गुरदीप सिंह बाबा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इससे पहले नंगल के सभी बाजार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेे। बता दें कि अति संवेदनशील होने के चलते पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। नंगल के नवनियुक्त डीएसपी मनजीत सिंह ने कहा कि जो भी नई अपडेट होगी, उसकी जानकारी दे दी जाएगी।