फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhupinder Singh became a member of the State Rajput Welfare Board

Una News: भूपिंद्र सिंह बने प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड के सदस्य

Wed, 03 Sep 2025 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh became a member of the State Rajput Welfare Board
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजपूत समाज के उत्थान एवं कल्याण के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित इस बोर्ड में सरकारी और गैर-सरकारी प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। पूर्व बीडीसी सदस्य भूपिंद्र सिंह राणा निवासी अप्पर अरनियाला को बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। उनके चयन से ऊना क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण से राजपूत समाज के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। बोर्ड में विभिन्न विभागों के मुख्य सचिव एवं सचिव स्तर के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, ताकि सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।भूपिंद्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस विश्वास और जिम्मेदारी के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वे उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। आश्वस्त किया कि समाज के उत्थान, शिक्षा, युवाओं के रोजगार, सामाजिक न्याय और कल्याण से जुड़े कार्य उनकी प्राथमिकता रहेंगे। भूपिंद्र सिंह ने कहा कि वे बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के सदैव समाज की भलाई और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed