{"_id":"69f789f8f15e021fa20d397e","slug":"bholes-wedding-procession-is-going-on-devotees-dance-on-the-hymn-una-news-c-93-1-una1026-190367-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भोले दी बरात चली... भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भोले दी बरात चली... भजन पर झूमे श्रद्धालु
Mon, 04 May 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 04 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नौजवान कल्याण केंद्र संतोषगढ़ और स्थानीय लोगों के संयुक्त तत्वावधान शनिवार रात को 31वें वार्षिक जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भोले दी बरात चली... भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
इस दौरान विशेष तौर पर मां कांगड़ा देवी मंदिर से पवित्र ज्योति लाई गई। जागरण में प्रसिद्ध कलाकार साहिल डोगरा, मूलराज कौशल और राजहंस ने अपनी मधुर आवाज से माता की महिमा का गुणगान किया।
मूलराज कौशल ने गणेश वंदना के साथ जागरण का आगाज किया। उन्होंने जय गणेश गौरी लाल मेरे अड़े सवारों काज, बजरंग हर बेले राखों सभा विच लाज, तूने मुझे बुलाया शेरांवालिए, मेरा भोला है भंडारी आदि भजन गाए। साहिल डोगरा ने चलो बुलावा आया है, भोले दी बरात चली गज-बज के, साडा सुखी रहे परिवार नी भेंटें सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
जागरण का समापन रविवार सुबह मां तारा रानी की कथा के श्रवण और मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ। जागरण कमेटी के अध्यक्ष विनोद पुरी और अन्य पदाधिकारियों ने जागरण में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जागरण में भूषण प्रह्लाद, विजय पुरी, प्रतीक, बिक्का कौशल, नरिंद्र पुरी और नरेश पुरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।