फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhalaun ITI will soon get the gift of Bhindla Sohari Marg.

Una News: भलौण आईटीआई से भिंडला सोहारी मार्ग की जल्द मिलेगी सौगात

Tue, 26 Nov 2024 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Bhalaun ITI will soon get the gift of Bhindla Sohari Marg.
साढ़े 11 किलोमीटर सड़क का लोक निर्माण विभाग अगले कुछ माह में पूरा करेगा निर्माण कार्य
विज्ञापन


विभाग की ओर से सड़क के अपग्रेडेशन के लिए खर्च किए जाएंगे 14.08 करोड़ रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लोक निर्माण विभाग भरवाईं के तहत पड़ती भलौण आईटीआई से भिंडला सोहारी सड़क पर सुहाने सफर के लाभ जल्द मिलेगा। विभाग की ओर से मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य को 15 प्रतिशत तक पूरा कर लिया है। आने वाले एक साल के भीतर इस सड़क को बनाकर जनसमर्पित कर दिया जाएगा। सड़क बनने से क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बाशिंदे सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। जबकि अन्य वाहनों के आवागमन के लिए भी सड़क बेहतर रूप से बनकर तैयार होगी। भरवाईं लोक निर्माण विभाग सड़क के निर्माण पर 14.08 करोड़ खर्च कर रहा है। करीब साढे 11 किलोमीटर सड़क स्तरोन्नयन से इस मार्ग पर पड़े गड्ढों से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कार्य कर रहा है। फिलहाल 15 प्रतिशत किए गए कार्य में लोक निर्माण विभाग की टीम क्रेट वर्क को पूरा कर चुकी है। बीच में बरसात और के चलते थोड़ा कार्य धीमा हुआ है। इसके बाद मार्ग के स्तरोन्नयन पर विभागीय टीमों ने गति पकड़ ली है। निर्धारित डेढ़ साल के लक्ष्य के भीतर ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।

सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। कार्य संपन्नता का लक्ष्य एक वर्ष के भीतर रखा गया है। अवधि अनुसार इस सड़क के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
-ई. दिनकर शर्मा, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भरवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed