फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Best time for plantation after July 15: KK Bhardwaj

15 जुलाई के बाद पौधरोपण के लिए सबसे उत्तम समय : केके भारद्वाज

Sat, 06 Jul 2024 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 06 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Best time for plantation after July 15: KK Bhardwaj
ऊना। जिले में बारिश का सिलसिला बीते करीब एक सप्ताह से जारी है। इस बीच पौधरोपण को लेकर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बरसात के मौसम को पौधे लगाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। इसी लिहाज से अब बागवानी विभाग ने भी अपनी कमर कस ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में 15 जुलाई के बाद पौधे लगाने का सबसे उत्तम समय आंका गया है। ऐसे में स्थानीय बागवान जिन पौधों की मांग कर रहे हैं, उसे विभाग 15 जुलाई तक उपलब्ध करवाएगा। जिले में विशेषकर नींबू, संतरा, अमरूद, पपीता सहित कई फलदार पौधे बागवान लगाते हैं, जिन्हें विभिन्न परियोजनाओं के तहत वितरण किया जाता है। उपनिदेशक उद्यान केके भारद्वाज ने बताया कि जिन बागवानों ने इस सीजन में नए बगीचे तैयार करने हैं, वे अपनी डिमांड जल्द से जल्द पास लगते विभाग के कार्यालय में जरूर दें, ताकि उसी मुताबिक पौधे मंगवाए जाएं। उन्होंने कहा कि पौधों का वितरण सरकार की ओर से निर्धारित नियमों और शुल्क पर होगा। इससे जुड़ी जानकारी विभाग के विशेषज्ञों से हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


सलोह में नाशपाती और नींबू की नीलामी 12 को
उधर, फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान सलोह में 12 जुलाई को दोपहर दो बजे नाशपाती और बारहमासी नींबू की नीलामी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति को नीलामी में भाग लेने के लिए 500 रुपये की धरोहर राशि जमा करानी होगी। उन्होंने कहा कि नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति फसल का निरीक्षण कार्यालय समय पर किसी भी दिन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक उद्यान के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed