{"_id":"679e272657be5661ef0d22c0","slug":"beginning-of-religious-conference-in-radha-krishna-temple-kotla-kalan-una-news-c-93-1-sh11001-144888-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राधा-कृष्ण मंदिर कोटला कलां में धार्मिक महासम्मेलन का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राधा-कृष्ण मंदिर कोटला कलां में धार्मिक महासम्मेलन का आगाज
विज्ञापन
राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान का सुमिरन करते हुए ।संवाद ।संव
- फोटो : udhampur news
वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान और भक्त के चरित्र का किया मंचन
जम्मू वाले बुआ दत्ता ने किया संकीर्तन, सत्संग वाला प्याला पींदा कर्मा वाला भजन से संगत निहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राधा-कृष्ण मंदिर कोटला कलां में शनिवार को 12 दिवसीय धार्मिक महासम्मेलन का आगाज हुआ। संत बाबा बाल की अगुवाई में पहले दिन भगवान और भक्त के चरित्र का मंचन हुआ। वहीं, जम्मू वाले बुआ दत्ता ने संकीर्तन कर संगत को निहाल किया। पंजाब, हरियाणा समेत प्रदेशभर से श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान भक्तों ने बाबा बाल से गुरु दीक्षा भी ली।
वृंदावन से श्रीकृष्ण गोपाल रासलीला संस्थान से स्वामी श्याम सुंदर शर्मा एवं पंकज ठाकुर की टीम ने भक्त के चरित्र का मंचन किया। कलाकारों ने हारमोनियम, तबला, की-बोर्ड, झांझन के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी। इसमें भक्त हरपाल की भगवान कृष्ण के लिए भक्ति का वर्णन किया गया। हरपाल की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान ने उसे दर्शन दिए। मंच पर भगवान की छवि का पूजन और आरती की गई। दोपहर 12:30 बजे तक मंचन हुआ। पंकज ठाकुर ने बताया कि 12 दिन तक रासलीला में भक्त चरित्र का वर्णन किया जाएगा ताकि लोगों में रासलीला को देखकर भक्ति भाव जागृत हो सके।
वहीं, दोहपर बाद जम्मू वाले बुआ दत्ता ने संकीर्तन किया। भजनों और प्रवचनों को सुनकर संगत निहाल हुई। गणपति वंदना से उन्होंने कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने भगवान राम की महिमा, मंगल भवन अमंगल हारी, तू गुणों की खान है मेरे सतगुरु.. मनमोहक भजन सुनाएं। सत्संग वाला प्याला कोई पींदा कर्मा वाला भजन से संगत निहाल हुई। उन्होंने भगवान राम की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि श्रीराम का नाम मुक्ति का मार्ग दिखाने वाला है। राम नाम का संकीर्तन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिनके घर कीर्तन, सत्संग होता है उनके जन्म, जन्मांतरों के पाप समाप्त हो जाते हैं। वहीं, उनके घर ज्ञान का प्रकाश होता है। सत्संग और प्रेम के बिना प्रभु कभी नहीं मिलते हैं। उन्हें पाने के लिए राम नाम का प्याला पीना पड़ता है।
विज्ञापन
वृंदावन से अलका गोयल आज देगी भजनों की प्रस्तुति
राधा- कृष्ण मंदिर कोटला कलां में धार्मिक सम्मेलन में रविवार को वृंदावन की प्रसिद्ध गायिका अलका गोयल भजनों की प्रस्तुति देंगी। दोपहर 1:00 बजे अपने भजनों से संगत को निहाल करेंगी। इससे पहले सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रासलीला का मंचन होगा। वृंदावन से आए कलाकार भक्त चरित्र का मनमोहक दृश्य पेश करेंगे।