{"_id":"699208fcef11bd3778049277","slug":"before-passing-the-map-the-municipal-corporation-will-inspect-the-building-on-the-spot-una-news-c-93-1-ssml1047-181662-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नक्शा पास करने से पहले नगर निगम भवन की मौके पर जाकर करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नक्शा पास करने से पहले नगर निगम भवन की मौके पर जाकर करेगा जांच
Mon, 16 Feb 2026 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:23 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर में अव्यवस्थित निर्माण पर लगाम लगाने और सुनियोजित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम ने नक्शा पास करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब किसी भी भवन का नक्शा पास करने से पहले नगर निगम की टीम मौके पर जाकर स्थल का निरीक्षण करेगी। जांच रिपोर्ट संतोषजनक पाए जाने पर ही भवन के नक्शे को स्वीकृति दी जाएगी।
नगर निगम को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कागजों में पास किए गए नक्शों के अनुरूप मौके पर निर्माण नहीं हो रहा है। कई मामलों में सड़क, नालियों, सार्वजनिक स्थानों और निर्धारित सीमा का उल्लंघन सामने आ रहा था, जिससे शहर की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने यह सख्त कदम उठाया है। नगर निगम ऊना के अधिकारियों का कहना है कि मौके पर जांच की व्यवस्था लागू होने से यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रस्तावित निर्माण स्थल नियमों के अनुरूप है या नहीं। इसमें सड़क की चौड़ाई, नालियों की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था, सेटबैक और भूमि उपयोग जैसे बिंदुओं की गहनता से जांच की जाएगी। इससे भविष्य में होने वाले विवादों और अवैध निर्माण पर भी अंकुश लगेगा। नगर निगम प्रबंधन के अनुसार इस नई प्रक्रिया को लागू करने के लिए संबंधित विभाग से मंजूरी मांगी गई है। मंजूरी मिलते ही निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए विशेष निरीक्षण टीमों का गठन किया जाएगा, जो तय समय सीमा के भीतर स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। रिपोर्ट के आधार पर ही नक्शा पास या अस्वीकृत करने का निर्णय लिया जाएगा। जानकारों का कहना है कि इससे न केवल अवैध निर्माण रुकेगा बल्कि शहर की आधारभूत सुविधाएं भी सुरक्षित रहेंगी।
नगर निगम ने नियमों के तहत भवन निर्माण को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। प्रबंधन के अधिकारी अब मौके पर जाकर भी जांच करेंगे। नियमाें की अनदेखी पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
-मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना