फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Beautiful description of Lord Krishna's deeds in Bhagwat Katha

Una News: भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन

Sat, 29 Mar 2025 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Beautiful description of Lord Krishna's deeds in Bhagwat Katha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोल (ऊना)। तलमेहड़ा के बडोआ गांव में राधा कृष्ण मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को समापन हुआ। कथावाचक आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता और श्रीमद्भागवत महापुराण सुनाई। पिछले सात दिन तक भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनकी लीलाओं का वर्णन किया गया। वर्तमान समय में व्यापक अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के आखिरी दिन भगवान श्रीकृष्ण की सर्वोपरि श्री रासलीला, मथुरा गमन, दुष्ट राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंस वध, कुवजा उद्धार, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध और सुदामा चरित्र का वर्णन किया। इसके साथ ही भक्तों को बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का सात दिन तक श्रवण करने से जीवन का उद्धार हो जाता है। कथा की समाप्ति पर समस्त बडोआ वासियों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा समाप्ति पर उपस्थित श्रद्धालुओं की ओर से श्रीमद्भागवत पुराण की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed