फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Beautiful demonstration of yoga in RSS training camp

Una News: आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में योग का सुंदर प्रदर्शन

Mon, 16 Jun 2025 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Beautiful demonstration of yoga in RSS training camp
संघ प्रशिक्षण शिविर में शारीरिक शिक्षा का प्रदर्शन करते हुए प्रशिक्षु । संवाद
ब्रिगेडियर संजीव सोनी रहे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। ब्रिगेडियर संजीव सोनी (सेवानिवृत्त) ने मुख्यातिथि और रजनीश अरोड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति दी। स्वयंसेवकों ने इस दौरान शारीरिक दक्षता, बौद्धिक जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान सेवा, अनुशासन और देश भक्ति का पाठ भी प्रशिक्षुओं ने पढ़ा। 15 दिवसीय शिविर में प्रदेश के सभी जिलों का प्रतिनिधित्व रहा। वर्ग में 138 शिक्षार्थी, 21 शिक्षक, 59 प्रबंधकों ने भाग लिया और कुल संख्या 208 रही। वर्ग के सर्वाधिकारी के रूप में संघ के प्रांत संघ चालक प्रो. वीर सिंह रांगड़ा, पालक अधिकारी विपिन, वर्ग कार्यवाह अरविंद उपस्थित रहे। शिक्षार्थियों को इस वर्ग में संघ के विभाग, प्रांत, क्षेत्र और अखिल भारतीय स्तर के अधिकारियों का मार्गदर्शन भी मिला। कार्यक्रम में शिक्षार्थी स्वयंसेवकों की ओर से योग, आसन, युद्ध कौशल और घोष का सुंदर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार, विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, राजेश ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो , सुशील कालिया, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, ओंकार शर्मा, भाजपा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमित शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed