{"_id":"62336b3beefc5b4cba59f2f8","slug":"bdo-personnel-picket-for-obstructing-work-una-news-sml402920146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी करते हुए कार्यालय में घुसने का विरोध, धरने पर बैठे अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारेबाजी करते हुए कार्यालय में घुसने का विरोध, धरने पर बैठे अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन
ऊना के बीडीओ कार्यालय में धरने पर बैठे बीडीओ व कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Una
ऊना। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ऊना में कुछ लोगों के नारेबाजी कर प्रदर्शन करने के मामले में तूल पकड़ लिया है। वीरवार को बीडीओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी इस मामले में धरने पर बैठे। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारियों ने सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने और भय का माहौल बनाने के इस कदम पर गहरा रोष जताया। दोबारा इस तरह की घटना पर पुलिस में मामला दर्ज कराने की बात भी कही।
विकास खंड अधिकारी रमनवीर चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले करीब 40 लोग पंचायतों के लोग अचानक नारेबाजी करते हुए कार्यालय में घुस आए थे। इन लोगों ने सरकारी धन का गबन का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की इस कदम से सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हुई और उनके गलत आरोपों से अधिकारियों व कर्मचारी वर्ग के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि नारेबाजी कर रहे लोगों ने यह भी धमकी दी कि वे भविष्य में ऐसे प्रदर्शन करते रहेंगे और पंचायत व खंड कार्यालयों में ताला लगा देंगे।
बीडीओ रमनवीर चौहान ने कहा कि उक्त लोगों की इस हरकत से कर्मचारियों में भय का माहौल है। कहा कि इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा व्यक्ति खुद न तो कोई पंचायत पदाधिकारी है और न ही पंचायत समिति का सदस्य। उन्होंने कहा कि बीते दिनों उनके पास एक पंचायत में निर्माण सामग्री के दाम को लेकर मामला आया था। उसकी जांच चल रही है। इस बीच कुछ लोग अचानक उनके कार्यालय में घुस आए और नारेबाजी करने लगे, जोकि गलत है। कहा कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो वह उच्चाधिकारियों के पास जा सकते थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष तकनीकी संघ ऊना कुलदीप सिंह, जिला अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ अमनदीप ऐरी, जिला ब्लॉक अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ अजय कुमार, उपाध्यक्ष जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जुगल किशोर, उपाध्यक्ष ग्राम रोजगार सेवक संघ नरेश शर्मा, जिला अध्यक्ष ग्राम रोजगार सेवक संघ संजीव कुमार समेत व अन्य मौजूद रहे।