फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Batteries and diesel stolen from machinery

Una News: मशीनरी से बैटरियां और डीजल चोरी

Thu, 17 Apr 2025 08:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Batteries and diesel stolen from machinery
ऊना। टाहलीवाल पुलिस चौकी के तहत लालूवाल में सड़क की टारिंग के लिए खड़ी मशीनरी से दो बैटरियां और डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। ठेकेदार गणेश कुमार निवासी नारी (ऊना) ने पुलिस के पास शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में ठेकेदार गणेश कुमार ने बताया कि उसने टाहलीवाल से दुलैहड़ मार्ग पर सड़क की टारिंग का काम लगा रखा है। उसने लालूवाल में अपनी गाड़ियां खड़ी की हुई थीं। खड़ी गाड़ियों में रोलर में से बैटरी चोरी की गई है। वहीं, गाड़ियों से डीजल भी चोरी हुआ है। उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
ऊना। बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत रायपुर मैदान में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल पुत्र रमेश चंद निवासी रायपुर मैदान के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार राहुल ने बीते मंगलवार को किन्हीं कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। जहां से उपचार के लिए उसे रेफर कर दिया गया। जहां वीरवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




357 वाहनों के काटे चालान
ऊना। जिला पुलिस नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों के कुल 357 वाहनों के चालान किए। कुल 134 चालानों का मौका पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 85400 रुपये प्राप्त किए गए। वहीं अवैध खनन अधिनियम के अंतर्गत जिला पुलिस की ओर से एक चालान कर जुर्माना के रूप में 5000 रुपये प्राप्त किए गए। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर कुल 11 व्यक्तियों के चालान कर जुर्माने के रूप में 1700 रुपये प्राप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed