फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bathu's Shubham becomes Assistant Commandant in Indian Coast Guard

Una News: बाथू का शुभम इंडियन कोस्ट गार्ड में बना असिस्टेंट कमांडेंट

Fri, 03 Jan 2025 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Bathu's Shubham becomes Assistant Commandant in Indian Coast Guard
टाहलीवाल (ऊना)। जिले के बाथू गांव के शुभम राणा का चयन डंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है। इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट बनने से गांव और जिले में खुशी की लहर है। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद शुभम ने यह मुकाम हासिल किया है। शुभम के पिता कुशल सिंह राणा सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं और माता कला देवी गृहिणी हैं। उनके दादा मौठू राम अपने पोते की इस सफलता पर बेहद गर्वित हैं। शुभम का जन्म 25 अप्रैल 2000 को हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय पुष्प बिहार नई दिल्ली से हुई। बारहवीं की पढ़ाई उन्होंने सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नया नंगल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। पढ़ाई के दौरान ही शुभम ने इंडियन कोस्ट गार्ड में शामिल होने का सपना देखा और इसे साकार करने के लिए तीन वर्षों तक कड़ी मेहनत की। शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और खुद की मेहनत को दिया है। गांव की प्रधान सुरेखा राणा ने कहा कि यह हमारे गांव के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed