फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Basoa festival in Gaddi Baba Nakodar Das Dharamshal Mahanta from today

Una News: गद्दी बाबा नकोदर दास धर्मशाल महंता में बसोआ पर्व आज से

Sat, 13 Apr 2024 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Basoa festival in Gaddi Baba Nakodar Das Dharamshal Mahanta from today
झंडे की रस्म से हुआ बैशाखी का आगाज
विज्ञापन

मुबारिकपुर (ऊना)।
ऊना जिला के चिंतपूर्णी क्षेत्र के मां चिंतपूर्णी मन्दिर से मात्र 4 किलोमीटर दूरी पर पश्चिम छोर की ओर अति प्राचीन, ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्व रखने वाली 500 साल प्राचीन देवस्थली 1008 गद्दी बाबा नकोदर दास धर्मशाल महंता के नाम से असंख्य श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बिंदु है। इस धार्मिक स्थली पर वैसे तो वर्ष भर संगतों का आना लगा रहता है, लेकिन संक्रांति पर यहां भक्त पहुंचते हैं। वहीं, बसोआ पर्व (बैशाखी ) पर लगने वाला भव्य मेला अपनी विशिष्ट पहचान प्राचीन काल से महत्व रखता है।

इस बारे में गद्दी महाराज श्रीश्री उपेंद्र पराशर जी ने बताया कि इस बार यह धार्मिक आयोजन विशेष झंडा रस्म से शुरू हुआ। वहीं, भव्य आयोजन गद्दी पूजन 13 अप्रैल बैशाखी के दिन भी जारी रहेगा। 13 अप्रैल को नामदान भी संगत को दिए जाएंगे। वहीं, इस स्थली में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। गद्दी परिसर में प्रकृति के संरक्षण को लेकर विशेष संदेश पट्टिकाएं इस स्थली के दिव्य वातावरण की एक मिसाल बनी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed