फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Basic information on disaster management given to youth in Mubarakpur

Una News: मुबारिकपुर में युवाओं को दी आपदा प्रबंधन की बुनियादी जानकारी

Wed, 14 May 2025 08:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Basic information on disaster management given to youth in Mubarakpur
मुबारिकपुर में तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को मुबारिकपुर स्थित गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम टास्क फोर्स यूथ वॉलंटियर्स फॉर बेटर डिजास्टर मैनेजमेंट पर आधारित है। इसका उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन की बुनियादी जानकारी देना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में विकास खंड गगरेट की विभिन्न पंचायतों से आए 53 स्वयंसेवक भाग ले रहे। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उपायुक्त ऊना एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देश अनुसार किया गया है। इसमें भाग ले रहे युवाओं को आपदा से पूर्व तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव तकनीक, प्राथमिक उपचार, एवं संचार कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अनुभवी विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों की ओर से किया जा रहा है जो प्रतिभागियों को संकट की घड़ी में समुदाय की सहायता करने के लिए तैयार कर रहे हैं। यह पहल न केवल युवाओं को जागरूक एवं सशक्त बना रही है, बल्कि एक सुरक्षित, सक्षम और सहयोगी समाज की स्थापना की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस अवसर विकास खंड अधिकारी गगरेट, सुरेंद्र कुमार जेटली व अन्य अतिरिक्त स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed