{"_id":"66e17fa968956ec7d707d308","slug":"baruhi-dumkhar-road-will-be-shiny-journey-will-be-smooth-una-news-c-93-1-una1001-132842-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बड़ूही-डुमखर सड़क होगी चकाचक, सफर होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बड़ूही-डुमखर सड़क होगी चकाचक, सफर होगा सुगम
विज्ञापन
पांच साल के रखरखाव के साथ तैयार होगी सड़क
27 किमी मार्ग पर 27.20 करोड़ रुपये होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लोक निर्माण विभाग भरवाईं के तहत बड़ूही-डुमखर सड़क की टारिंग होगी। सड़क के रखरखाव से लेकर नवीनीकरण कार्य पर लगभग 27.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बरसात के बाद इस सड़क के कायाकल्प को लेकर विभाग की ओर से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय दर्जनों ग्राम पंचायतवासियों का चकाचक सड़क पर सफर सुगम हो जाएगा। फिलहाल, सड़क के नवीनीकरण की मांग पूरी होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया के कार्य को आगे बढ़ा दिया है। इसके बाद करोड़ों की लागत से बनने वाले करीब 27 किलोमीटर मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा। गौरतलब है कि यह सड़क कई जगह से खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क पर गड्ढों की वजह से सफर खतरे से खाली नहीं है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने विभाग के समक्ष मांग भी उठाई थी। आखिरकार सड़क के टारिंग कार्य को लेकर लोक निर्माण विभाग भरवाईं ने प्रस्ताव उच्च विभाग को प्रेषित किया। उसके बाद इसके कायाकल्प को लेकर राशि की मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल, टेंडर प्रक्रिया को गति देकर विभागीय अधिकारी आगामी कार्य में जुटे हुए हैं। अगले कुछ दिन में इस मार्ग पर टारिंग का कार्य जोर पकड़ेगा।
बड़ूही-डुमखर सड़क के टारिंग एवं नवीनीकरण का कार्य बरसात हटते ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद पांच साल तक रखरखाव को भी सुनिश्चित किया जाएगा। लगभग 27 किलोमीटर मार्ग पर 27.20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। -दिनकर शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भरवाईं।