{"_id":"614e16de8ebc3efd0f2cddd7","slug":"banks-disbursed-loans-worth-rs-278-41-crore-till-june-adc-una-news-sml3849707145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों ने जून माह तक बांटे 278.41 करोड़ के ऋण : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों ने जून माह तक बांटे 278.41 करोड़ के ऋण : एडीसी
विज्ञापन
ऊना के बचत भवन में समीक्षा बैठक के दौरान बैंक अधिकारी व एडीसी डॉ अमित कुमार
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिलास्तरीय बैंक सलाहकार और समीक्षा बैठक अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर वित्त वर्ष 2021-22 में बैंकों के निर्धारित लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए एडीसी डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि जिले के बैंकों ने जून 2021 तक 2286 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 278.41 करोड़ के ऋण वितरित किए।
उन्होंने बताया कि जिले का ऋण जमा अनुपात वर्ष में 38.87 हो गया है। बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने के लिए बैंकों और सरकारी विभागों कों भरसक प्रयत्न करने चाहिए। कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 14 लाभार्थियों को बैंकों ने लोन जारी किये हैं, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व पंजाब एंड सिंध बैंक ने सबसे अधिक 4-4 किए हैं।
जिला में बैंकों ने जून माह के अंत तक 58052 कृषि कार्ड किसानों को बांटे हैं तथा प्रथम तिमाही में बैंकों ने 501 कृषि कार्ड किसानों कों बांटे हैं। पशुपालन के लिए 449 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये गये हैं, जिनमें से इस तिमाही में 129 नये कार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
एडीसी डॉ अमित कुमार शर्मा ने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने का आह्वान किया ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों कों पूरा किया जा सके। उन्होंने सभी बैंकों को हर माह दो वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अध्यक्षा जिला परिषद नीलम कुमारी, पीएनबी हमीरपुर मंडल के प्रमुख विनिश चावला, जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक जय पाल भनोट, आर शैट्टी, निर्देशक संदीप ठाकुर, जिला विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक भरत राज आनंद, जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार मौजूद रहे।