फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Banking awareness camp organized in Baroh

Una News: बड़ोह में बैंकिंग जागरूकता शिविर आयोजित

Mon, 01 Jul 2024 03:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Banking awareness camp organized in Baroh
भारतीय स्टेट बैंक की गगरेट शाखा द्वारा ग्राम पंचायत बड़ोह में लगाए गए बैकिंग जागरुकता ​जागरूकता
गगरेट (ऊना ) भारतीय स्टेट बैंक की गगरेट शाखा की ओर से ग्राम पंचायत बड़ोह में लगाए गए बैकिंग जागरूकता शिविर में किसानों को बताया गया कि डेयरी फार्मिंग के लिए भी बैंक से ऋण प्राप्त कर स्वरोजगार अपना सकते हैं। कृषि संबंधी कार्यों के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा पाकर बीज और खाद की खरीद के लिए ऋण ले सकते हैं। शिविर में कई लोगों के जीरो बैलेंस बचत खाते भी खोले गए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अच्छी आदतें अच्छा जीवन जीने के लिए बेहद जरूरी हैं, वैसे ही बचत की आदत होना भी बेहद जरूरी है। शुरू से की गई छोटी-छोटी बचतें मुश्किल वक्त में इंसान को मुश्किल से बाहर निकाल सकती हैं। बच्चों में भी बचत की आदत डालें और बच्चों का भी बचत खाता बैंक में जरूर खुलवाएं। रवि अरोड़ा ने सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी। डेयरी फार्मिंग के लिए एनिमल हसबेंडरी ऋण योजना के तहत ऋण प्राप्त करने के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ लेने का भी आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed