फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bank loan

जिले में बैंको ने सितंबर तक बांटे 636.59 करोड़ रुपये के ऋण

Thu, 12 Nov 2020 06:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
bank loan
ऊना। जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक बचत भवन ऊना में उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों ने लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा की गई। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक मंडल कार्यालय हमीरपुर मोहिंद्र पाल ने बताया कि जिला के बैंकों ने सितंबर 2020 तक 636.59 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए हैं। बैंकों की जमा राशि 10091.10 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें 10.70 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है। जबकि ऋण 6.07 प्रतिशत की दर से बढ़कर 3058.02 करोड़ रुपये हो गया है। जिला में बैंकों ने 30 सितंबर तक 55 हजार 872 कृषि कार्ड किसानों कों बांटे हैं तथा सितंबर तिमाही में बैंकों ने 841 कृषि कार्ड किसानों को बांटे हैं। उन्होंने बताया कि बैंकों का कृषि ऋण 557.86 करोड़ रुपये है जोकि कुल ऋणों का 18.24 प्रतिशत है। उपायुक्त ने बैंकों से अनुरोध किया कि जिला की जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हर तरह की सहायता की जाए। बैंकों को किसानों की आय बढ़ाने के लिए आवश्यक ऋण वितरित करने चाहिए। डीसी ने बैंकों को निर्देश दिए कि वह सभी लोगों को प्रधानमंत्री की सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे जानकारी दें। उन्होंने सभी बैंको को हर माह दो वित्तीय साक्षरता कैंप करने के निर्देश दिए। ताकि लोगों को धोखाधड़ी से बचाया जा सके। बैठक में एडीसी अमित कुमार शर्मा, डीआईसी के महाप्रबंधक अंशुल धीमान, जिला विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक भरत राज आनंद, जिला विकास प्रबंधक अरूण कुमार, जिला विकास कार्यक्रम अधिकारी संजीव ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed