{"_id":"6ae2407b14f5043dae062986","slug":"students-in-16-schools-were-informed-about-child-rights-una-news-c-93-1-ssml1048-211713-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 16 स्कूलों में विद्यार्थियों को बताए बाल अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 16 स्कूलों में विद्यार्थियों को बताए बाल अधिकार
Thu, 29 Oct 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान-2026 के तहत बुधवार को जिले के 16 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरूक बचपन, सशक्त भारत थीम पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों और सुरक्षित बचपन के महत्व की जानकारी दी गई। कुछ स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।
प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल ने शिवालिक पब्लिक स्कूल टनोह में कार्यक्रम आयोजित किया। न्यायिक दंडाधिकारी ईशा अग्रवाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसोली, न्यायिक दंडाधिकारी अनुलेखा तंवर ने जखेड़ा और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जतिंदर सिंह ने नैहरियां स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
इसके अलावा गोंदपुर बनेहड़ा, बाथू, पंडोगा, भंजाल, ठठल, संतोषगढ़, धमांदरी, पालकवाह, गगरेट, कालू दी बड़ और दौलतपुर चौक के स्कूलों में भी विधिक सहायता बचाव अधिवक्ताओं और पैनल अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। गोंदपुर बनेहड़ा और संतोषगढ़ के कन्या स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। संवाद