फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bank closed, ATM empty

बैंक बंद; एटीएम खाली, कारोबार ठप

Sun, 27 Nov 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं Updated Sun, 27 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
bank closed, ATM empty
भरवाईं में रविवार के दिन बंद पड़ा एक एटीएम। - फोटो : अमर उजाला

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में स्थानीय लोगों सहित बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी शनिवार और रविवार के दिन उस समय अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब भरवाईं से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक सभी एटीएम बंद पड़े थे। दो दिन बैंक बंद होने के कारण लोगों को पैसे निकालने और खरीदारी करने के लिए भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इससे स्थानीय दुकानदारों का कारोबार भी पुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों दीपक कालिया, राजेंद्र, नरेश कुमार, पंकज कालिया, राजेश कालिया आदि ने कहा कि नोटबंदी के बाद चिंतपूर्णी में करीब 40 से 45 फीसदी कारोबार प्रभावित हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि एटीएम बंद पड़े हैं। इसके चलते श्रद्धालु बाजारों में कम खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, कई श्रद्धालु तो ऐसे हैं जो पुराने नोट दे रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पुराने नोटों के बंद होने के बाद लोगों को बैंकों और एटीएम से रुपयों को निकालने के लिए रोज किसी न किसी समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। वहीं, बैंको में भी अब कैश की कमी के चलते एटीएम भी ज्यादातर खाली नजर आ रहे हैं। शनिवार और रविवार को एटीएम भी खाली रहे और बैंक भी बंद रहे। जबकि, इन दो दिनों में मां के दरबार में श्रद्धालुओं की काफी चहल-पहल थी। लेकिन, एटीएम खाली होने के कारण लोग अपने एटीएम का इस्तेमाल नहीं कर सके। पैसे न निलने के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed