फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bangana Shiva project will gain momentum, work will start in 12 clusters from April 20

Una News: बंगाणा शिवा प्रोजेक्ट में आएगी तेजी, 20 अप्रैल से शुरू होंगे 12 क्लस्टरों में कार्य

Wed, 16 Apr 2025 08:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Bangana Shiva project will gain momentum, work will start in 12 clusters from April 20
25 जून तक पूरी होगी प्लांटेशन प्रक्रिया : डॉ. दविंदर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा शिवा प्रोजेक्ट के कार्यों को लेकर अब तेजी आने वाली है। परियोजना निदेशक डॉ. दविंदर ठाकुर ने प्रोजेक्ट के तहत चल रही गतिविधियों की बुधवार को गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने जानकारी दी कि बंगाणा क्षेत्र के 12 क्लस्टरों में कार्य 20 अप्रैल से प्रारंभ किए जाएंगे और 25 जून तक पौधारोपण (प्लांटेशन) की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। बैठक में जल प्रबंधन, निर्माण गतिविधियों, पौधारोपण योजनाओं और किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। डॉ. ठाकुर ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय टीमें फील्ड में सक्रिय रहें और नियमित निरीक्षण के साथ कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। शिवा प्रोजेक्ट केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह किसानों के सपनों और भविष्य से जुड़ा है। इस परियोजना के माध्यम से सिंचाई सुविधाएं मजबूत होंगी और किसानों की उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। समीक्षा बैठक में प्रोजेक्ट से जुड़े इंजीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ, वन एवं कृषि विभाग के अधिकारी और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने परियोजना को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। यह समीक्षा बैठक बंगाणा क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed