फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bangana residents danced to Dheeraj Sharma's performances on Lohri

Una News: लोहड़ी पर धीरज शर्मा की प्रस्तुतियों पर झूमे बंगाणावासी

Tue, 14 Jan 2025 08:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 08:18 AM IST
विज्ञापन
Bangana residents danced to Dheeraj Sharma's performances on Lohri
लोहड़ी पर्व के जश्न में विधायक विवे शर्मा को कंधों पर उठाकर नृत्य करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्
विधायक ने तिल, गुड़, रेवड़ी, गजक और मूंगफली की अग्नि में दी आहुति
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष रूप से बुलाए गए नवविवाहित जोड़े

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में लोहड़ी के पावन पर्व पर बंगाणा प्रशासन की ओर से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि विवेक शर्मा ने परंपरागत रूप से तिल, गुड़, रेवड़ी, गजक और मूंगफली की अग्नि में आहुति देकर की। विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्रवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और आयोजकों को ऐसे भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से नवविवाहित जोड़ों को बुलाया गया। नवविवाहित जोड़ों ने कार्यक्रम को खास बनाया गया। जोड़ों ने अग्नि के चारों ओर परंपरागत चक्कर लगाते हुए सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इसके पश्चात माननीय विधायक विवेक शर्मा के द्वारा नवविवाहित जोड़ों को उपहार में मूंगफली और रेवड़ी दी गई। इसके लिए उन्होंने ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

बंगाणा लोहड़ी उत्सव में प्रसिद्ध गायक धीरज शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। लोहड़ी उत्सव के मंच पर जब धीरज शर्मा ने कदम रखा, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपने सुरों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले धीरज शर्मा ने एक के बाद एक लोकगीत और लोकप्रिय गाने प्रस्तुत किए। उनकी गायकी ने न केवल युवाओं, बल्कि बुजुर्गों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। धीरज ने पारंपरिक लोकगीतों के साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध गाने भी प्रस्तुत। उनकी प्रस्तुतियों ने हर आयु वर्ग के लोगों का दिल जीत लिया। धीरज शर्मा ने सुंदर मुंदरिए जैसे पारंपरिक गीतों से शुरुआत की, जो लोहड़ी के उत्सव की पहचान है। इसके बाद उन्होंने पंजाब की मिट्टी पर आधारित एक गाना प्रस्तुत किया। जिसने क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत कर दिया। विवेक शर्मा ने कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सामूहिकता का प्रतीक है। ऐसे उत्सव हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं। समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक की धर्मपत्नी मृदु शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज मोदगिल, प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, खंड कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा, थाना प्रभारी रोहित चौधरी, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, प्रेस क्लब बंगाणा के अध्यक्ष विपिन कुमार, अजय कुमार के साथ विभिन्न पंचायतों से प्रधान पदाधिकारी और आम जनता उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed