फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bangana BJP paid tribute to the martyrs

Una News: बंगाणा भाजपा ने बलिदानियों को किया नमन

Sun, 27 Jul 2025 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Jul 2025 04:48 AM IST
विज्ञापन
Bangana BJP paid tribute to the martyrs
पार्टी कार्यालय में मनाया 26वां कारगिल विजय दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यालय पहुंचने पर पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय सेना के बलिदानी वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हमेशा शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। कार्यक्रम में चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम मिन्हास, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा और भाजपा नेत्री संतोष सैनी ने भी अपने विचार रखे। सभी ने कारगिल विजय को भारतीय सेना की वीरता और देशभक्ति की मिसाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेत्री संतोष सैनी ने महिला मोर्चा की ओर से शहीदों को नमन करते हुए कहा कि एक मां, एक बहन और एक पत्नी के रूप में देश की महिलाओं ने भी इस बलिदान में भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जब कोई बेटा या पति शहीद होता है तो पूरा परिवार देश के लिए बलिदान देता है।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राज कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया, जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, उपप्रधान जीवन शर्मा, सुषमा ठाकुर, संतोष सैनी, कर्नल रघुबीर सिंह, कर्नल केसी शर्मा, अभय सिंह राणा, जोगेंद्र ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed