फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ban on new water connections in summer

Una News: गर्मियों में पानी के नए कनेक्शन पर रोक

Sat, 27 Apr 2024 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 27 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ban on new water connections in summer
आम जनता की सुविधा के लिए विभाग ने उठाया कदम, नए निर्माण कार्य भी सीजन में शुरू करने पर मनाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गर्मियों के सीजन में आम जनता को पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से देने के लिए जल शक्ति विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग ने कोई भी नया कनेक्शन गर्मियों के मौसम में देने पर पाबंदी लगा दी है। आवश्यक कार्यों के मद्देनजर ही नया कनेक्शन दिया जाएगा, अन्यथा गर्मियों के सीजन में आम जनता की सहूलियत के लिए पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए किसी भी नए उपभोक्ता को पेयजल का नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर गर्मियों के सीजन में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जल शक्ति विभाग ने आम जनता से आग्रह किया है कि वह किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य गर्मियों के सीजन में न करें और पेयजल को व्यर्थ में बर्बाद करने की बजाय जल शक्ति विभाग का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में जनता को पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से प्रदान की जा सके। वर्तमान में अगर बात जलशक्ति विभाग मंडल ऊना की करें तो यहां पर 40 से अधिक वाटर सप्लाई की स्कीमें है। जहां से आम जनता को पेयजल की आपूर्ति की जाती है, तो वहीं दूसरी ओर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संग्रहण टैंकों की नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती है और महीने में प्रत्येक टैंक से दो बार पानी का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाता है, जिसकी वर्तमान में रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई है, तो वहीं दूसरी ओर फील्ड स्टाफ वाटर गार्ड अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों को भी क्षेत्र में पानी की लीकेज की समस्या को ठीक करने के साथ ही लाइनों की भी समय रहते रिपेयर करने के निर्देश हैं, ताकि गर्मियों के सीजन में किसी भी प्रकार की बीमारी का संक्रमण से आम जनता प्रभावित न हो सके।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ऊना मंडल के अधिशाषी अभियंता इंजीनियर राजेश शर्मा का कहना है कि इस बार गर्मियों के सीजन में कोई भी नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। विभाग की ओर से अति आवश्यक कार्य की सूरत में ही कनेक्शन मंजूर किया जाएगा। वहीं, नए निर्माण कार्यों को शुरू करने के लिए भी विभाग ने आम जनता से गर्मियों के सीजन में मनाही की है और आग्रह किया है कि विभाग का इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed