फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ban on hawkers entering the panchayat without permission.

Una News: फेरीवालों को बिना अनुमति के पंचायत में प्रवेश पर रोक

Tue, 28 Jul 2026 12:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Jul 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
Ban on hawkers entering the panchayat without permission.
दौलतपुर चौक (ऊना)। ग्राम पंचायत कैलाश नगर नकड़ोह में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान उपासना देवी ने बताया कि अब पंचायत क्षेत्र में कोई भी फेरी वाला बिना पंचायत की पूर्व अनुमति के फेरी नहीं लगा सकेगा। फेरी लगाने से पहले संबंधित व्यक्ति को पंचायत से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ग्राम सभा में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि किन्नर समुदाय द्वारा लोगों से मनमाने ढंग से धनराशि वसूलने की शिकायतों को देखते हुए पंचायत ने एक निर्धारित राशि तय की है। निर्धारित राशि से अधिक धन लेने की स्थिति में पंचायत नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची और उसके सत्यापन का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। ग्रामीणों ने मांग उठाई कि पात्र लोगों को ही योजना का लाभ मिले, इसके लिए लाभार्थियों की सूची का निष्पक्ष एवं पारदर्शी सत्यापन कराया जाए। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत सचिव की लगातार अनुपस्थिति पर भी कड़ा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों नेमांग की कि पंचायत सचिव की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों के कार्य समय पर हो सकें। इस अवसर पर उपप्रधान अजय शर्मा, बीडीसी सदस्य रीना और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed