फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Balloon with Pakistan Airlines written on it found in Dhonta of Bharwain

Una News: भरवाईं के ढोंटा में मिला पाकिस्तान एयरलाइंस लिखा गुब्बारा

Sun, 08 Feb 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Balloon with Pakistan Airlines written on it found in Dhonta of Bharwain
ढोंटा मैं मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
गुब्बारे में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री
विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी से सटे पुलिस जिला देहरा के मोईन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढोंटा पंचायत के वार्ड तीन में शनिवार को संदिग्ध गुब्बारे के मिलने से लोग सहम गए। हरे और सफेद रंग के इस गुब्बारे पर अंग्रेजी में बड़े अक्षरों में पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) लिखा हुआ था।

सुबह ग्रामीणों की नजर खेतों में पड़े इस अजीबोगरीब गुब्बारे पर पड़ी। पीआईए की स्पष्ट मार्किंग देखकर लोगों को इसका पाकिस्तान से जुड़ा होने का अंदेशा हुआ। संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए तुरंत मोईन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इलाके को घेर लिया और गुब्बारे को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के बयान भी दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में राहत की बात यह सामने आई कि गुब्बारे में कोई आपत्तिजनक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या जासूसी से जुड़ा कोई यंत्र नहीं था। बावजूद इसके सीमा पार से आने वाली संदिग्ध वस्तुओं के मामलों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि भविष्य में ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो उसे छूने या उठाने का प्रयास न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते सुरक्षा कदम उठाए जा सकें। फिलहाल पुलिस गुब्बारे के स्रोत और इसे यहां तक पहुंचने के कारणों की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed