{"_id":"6863ec2aba0c2747c2082612","slug":"bal-school-una-gets-the-gift-of-a-new-building-una-news-c-93-1-ssml1048-157900-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाल स्कूल ऊना को मिली नए भवन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाल स्कूल ऊना को मिली नए भवन की सौगात
विज्ञापन
बाल स्कूल ऊना के नए भवन में कक्षाए शरु करने के पहले हवन यज्ञ डालते स्कूल प्रबंधन सदस्य। स्रोत स
हवन यज्ञ के बाद कक्षाएं शुरू
पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित बाल स्कूल ऊना के नए भवन में मंगलवार को विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन यज्ञ आयोजित कर कक्षाओं की औपचारिक शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यज्ञ में आहुतियां डालते हुए उन्होंने विद्यालय के नए भवन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह भवन न केवल छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास की नींव भी बनेगा। बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण होने के 15 दिन बाद मंगलवार को हवन यज्ञ करते हुए पवित्र आहुतियां डाली गईं और यहां कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का शिक्षा विभाग लगातार मजबूती की ओर अग्रसर है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश को देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष स्थान दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक भवनों के निर्माण, स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा और योग्य शिक्षकों की नियुक्ति जैसे कदम इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के बागडोर संभालने से पहले हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में 25 से 26 में नंबर पर था, लेकिन अब पांचवें नंबर पर पहुंच चुका है। ध्यान रहे कि बाल स्कूल ऊना का पुराना भवन बेहद खस्ता हाल और विद्यार्थियों के लिहाज से नाकाफी था। स्थिति यह थी कि बीते कई साल के दो सत्र में कक्षाएं संचालित हो रही थीं। हालांकि, नए भवन की सौगात मिलने से स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब एक सत्र में स्कूल संचालित हो पाएगा। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल ने बताया कि बाल स्कूल के नए भवन में कक्षाएं शुरु होने से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिल पाएगा।